आज प्रातः कैंसर की बीमारी से पीड़ित अपर उप निरीक्षक दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह जी का निधन

उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है रविवार को कोतवाली कैंट में नियुक्त अपर उप निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे तथा कुछ दिन पूर्व अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें उनके परिजनों द्वारा मंहन्त इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज प्रातः उनका निधन हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवागत श्री सत्यवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की। दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह मूल रूप से ग्राम अलावलपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।

दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुये थे तथा वर्ष 2023 में उन्होने अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती प्राप्त की थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *