मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदवी स्वराज्य के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदवी स्वराज्य के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके अद्वितीय पराक्रम, उत्कृष्ट शासन-नीति और धर्मरक्षा के अडिग संकल्प को स्मरण करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, दूरदर्शिता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी छत्रपति शिवाजी महाराज ने धर्म, स्वाभिमान और न्याय की ज्योति को प्रज्वलित रखा, जिससे राष्ट्र चेतना को नई ऊर्जा मिली। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की गौरवगाथा आज भी समाज को कर्तव्यनिष्ठा, धर्मरक्षा और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि महान योद्धा के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *