ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने चोरी का वाहन भी बरामद कर लिया है। आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 01 अप्रैल को अतिथि कुकरेजा पत्नी ऋषभ कुकरेजा निवासी गंगानगर, ऋषिकेश ने अपने वाहन (स्कूटी UK-14-D-8196) चोरी की घटना के सम्बन्ध में एक तहरीर दर्ज तहरीर नगर कोतवाली में दर्ज कराई। बताया कि बीती 25 मार्च को उन्होंने स्कूटी घर के बाहर गली खड़ी की थी, जो अगले रोज सुबह किसी ने चुरा ली। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अज्ञात की पहचान कर चोरों की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद एक आरोपी जगंलात बैरियर पर चैकिग के दौरान उक्त चोरी के वाहन के साथ धर दबोचा।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने स्कूटी की ओरिजनल नंबर प्लेट निकाल कर गंगा जी मे बहा दी और स्कूटी पर दूसरी नंबर प्लेट लगा कर देहरादून ले जा रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान विकास तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी (26वर्ष) निवासी आईडीपीएल, मनसा देवी मंदिर के पास ऋषिकेश के रूप में हुई।
