मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं, बल्कि जीवन की है प्रथम गुरु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में लिखा “सर्वतीर्थमयी माता…

मातृ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मां के साथ एक भावपूर्ण तस्वीर साझा करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

देहरादून समस्त प्रदेशवासियों को मातृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ स्नेह, करुणा, त्याग, तप और संस्कार की सजीव प्रतिमूर्ति हैं। उनके चरणों में ही जीवन के प्रथम संस्कार, प्रथम ज्ञान और प्रथम ईश्वर का साक्षात्कार होता है। माँ का आशीर्वाद ही संबल, प्रेरणा और जीवन पथ का सबसे पवित्र आलोक है।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं, बल्कि जीवन की प्रथम गुरु होती हैं, जिनके मार्गदर्शन से व्यक्ति अपने जीवन के मूल्यों और आदर्शों को समझता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी माताओं के सम्मान और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मातृ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का यह संदेश सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *