पत्रकार यूनियन की हरिद्वार इकाई की ओर से आज जवाहरलाल नेहरू गेस्ट हाउस हरिद्वार में एक आम सभा का आयोजन हुआ है, जिसमें सर्वसम्मति से ज्ञानप्रकाश पाण्डेय जी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही विश्वजीत नेगी जी को महामंत्री व देवम मेहता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री जी द्वारा हुई व प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी जी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सभा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हरिद्वार इकाई के लगभग सभी पत्रकार उपस्थित थे।


