जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को स्कूलों की छुट्टी के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश के अनुसार कांवड़ मेले के दौरान प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में कांवड़ यात्रियों के आवागमन के कारण यातायात डायवर्जन और मार्ग बंद रहने की व्यवस्था लागू रहेगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और आवागमन में संभावित कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को अवकाश अवधि में ऑनलाइन शिक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, जनसुरक्षा और विद्यार्थियों के हितों का प्रभावी संरक्षण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *