उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम जारी कर दिया

हाईस्कूल सुधार परीक्षा में 83.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाएं फिर आगे

रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2026 (प्रथम) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 8,421 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें 7,939 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इनमें 7,000 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.13 प्रतिशत रहा। परिणाम में बालिकाओं ने बालकों से बेहतर प्रदर्शन किया। 2,371 बालिकाओं में से 2,132 उत्तीर्ण हुईं, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 84.34 प्रतिशत रहा। वहीं 5,568 बालकों में से 4,868 उत्तीर्ण हुए और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 82.61 प्रतिशत रहा।

मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों का परिणाम

मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थियों के लिए आयोजित सुधार परीक्षा में 5,747 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए और 5,469 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4,326 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.27 प्रतिशत रहा। जनपदवार परिणाम में चमोली 86.62 प्रतिशत के साथ प्रथम रहा। पौड़ी 85.95 प्रतिशत, उत्तरकाशी 84.91 प्रतिशत, चम्पावत 82.95 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग 82.14 प्रतिशत और टिहरी 80.63 प्रतिशत रहा। हरिद्वार में 76.02, देहरादून में 77.20, नैनीताल में 74.63, अल्मोड़ा में 73.00, बागेश्वर में 70.00 और पिथौरागढ़ में 69.35 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। ऊधमसिंह नगर में सबसे कम 62.03 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

अंक सुधार में 37.25 प्रतिशत को मिला लाभ

मुख्य परीक्षा में पहले से उत्तीर्ण रहे, लेकिन अंकों में सुधार के लिए परीक्षा देने वाले 2,674 परीक्षार्थियों में से 996 के अंकों में सुधार हुआ, जबकि 1,678 के अंक यथावत रहे। इस श्रेणी में कुल 37.25 प्रतिशत परीक्षार्थियों के अंकों में सुधार हुआ।
अंक सुधार में ऊधमसिंह नगर 56.30 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बागेश्वर 48.35 प्रतिशत, पिथौरागढ़ 47.01 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग 45.67 प्रतिशत, चमोली 43.43 प्रतिशत और टिहरी 43.10 प्रतिशत रहे। नैनीताल में सबसे कम 19.42 प्रतिशत परीक्षार्थियों के अंकों में सुधार हुआ।

2025 की तृतीय सुधार परीक्षा में 66.67 प्रतिशत सफल

वर्ष 2025 की तृतीय हाईस्कूल सुधार परीक्षा में कुल 51 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें 44 परीक्षा में शामिल हुए और 34 उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 66.67 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में चमोली और चम्पावत के परीक्षार्थियों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। देहरादून में 71.43 प्रतिशत, पौड़ी में 60 प्रतिशत, नैनीताल में 57.14 प्रतिशत और हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस तरह 2026 की प्रथम सुधार परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.13 प्रतिशत रहा, जो 2025 की तृतीय सुधार परीक्षा के 66.67 प्रतिशत की तुलना में 16.46 प्रतिशत अंक अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *