ABVP ने उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय कुलपति को सौंपा ज्ञापन

दिनांक: 21 अगस्त 2026

हरिद्वार। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हरिद्वार इकाई द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय को विश्वविद्यालय एवं छात्रावास परिसर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं छात्र मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित और राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करती आ रही है। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान छात्र-छात्राओं को आ रही निम्नलिखित प्रमुख समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया:
छात्रावास शुल्क वृद्धि पर पुनर्विचार: छात्रावास की फीस में अचानक की गई दोगुनी वृद्धि से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। अभाविप मांग करती है कि इस शुल्क वृद्धि पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए।
साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाएं: परिसर में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा शौचालयों की जर्जर स्थिति पर तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Wi-Fi व जनरेटर की व्यवस्था: विश्वविद्यालय परिसर में हाई-स्पीड Wi-Fi तथा छात्रावास में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर (Generator) की व्यवस्था की जाए।


बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं वेबसाइट अद्यतनीकरण: बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू हो तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी समयनुसार अपडेट की जाए।
Ph.D. में अविलंब प्रवेश: पिछले 3 वर्षों से विश्वविद्यालय में बंद पड़ी Ph.D. प्रवेश प्रक्रिया का कारण स्पष्ट किया जाए तथा अन्य प्रदेश स्तरीय विश्वविद्यालयों की भांति तुरंत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।
B.Ed. विद्यार्थियों की ड्यूटी व्यवस्था: B.Ed. छात्रों की शिक्षण व अन्य ड्यूटी अत्यधिक दूर स्थानों पर न लगाई जाए।
कॉमन रूम एवं सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन: विश्वविद्यालय में गर्ल्स कॉमन रूम (G.C.R.), बॉयज कॉमन रूम एवं छात्राओं की सुविधा हेतु सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए।


ज्ञापन सौंपने के दौरान इकाई अध्यक्ष शुभम मिश्रा, संगठन मंत्री अमन तोमर, जिला संयोजक सूर्य प्रताप राणा, एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पीयूष मलिक , सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक ममगाई, प्रशांत गैरोला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपर्क एवं जारीकर्ता:
शुभम मिश्रा (विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष) – मो: 7870377787
पीयूष मलिक ( उत्तराखंड प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी ) – मो: 7500213119

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *