समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन

समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार, 30 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा द्वारा बहादराबाद में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह मोगा मौजूद रहे।

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समरसता और समानता का संदेश दिया। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की जन्मभूमि से आयी इस पवित्र मिट्टी को गांव गांव घर-घर तक पहुंचाकर उनकी शिक्षाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि समरसता ही भाजपा का संकल्प है। भाजपा परम संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों पर चलकर समाज में समानता और समरसता स्थापित करना चाहती है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सरकार की नीतियां अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

राज्य मंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार संतों के आदर्शों पर कार्य कर रही है। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बाल्मीकि ने कहा कि कलश वितरण समरसता का प्रतीक है। हर बस्ती तक संत रविदास के विचारों को पहुंचाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा ने कहा कि कलश यात्रा के माध्यम से समाज में समरसता और समानता आएगी और जात-पात का भेदभाव दूर होगा।

इस अवसर पर भूप सिंह, सुबोध राकेश, मनोज गौतम, सतीश कुमार, ब्रजरानी, देवेन्द्र प्रधान, तेलूराम प्रधान, धर्मेन्द्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष रविदास पीठ, मण्डल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, अश्वनी काम्बोज, रीता सैनी, मण्डल महामंत्री शिवम चौहान, राजवीर कलानिया, हिमांशु, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नाथीराम, विपिन शर्मा, राजेन्द्र कटारिया, लव शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विनीत जोली, प्रमोद कुमार, सतीश, संजय, विपुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *