नाले के तेज बहाव में बही छह वर्षीय बच्ची विधिका की तलाश करीब 30 घंटे बाद पूरी हुई

करीब 30 घंटे बाद बरामद हुआ शव

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले के तेज बहाव में बही छह वर्षीय बच्ची विधिका की तलाश करीब 30 घंटे बाद पूरी हुई। मंगलवार को बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र में बरामद किया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त विधिका के रूप में की। जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को रावली महदूद में दो बच्चियों के नाले में बहने की सूचना पुलिस को मिली थी। हादसे में सात वर्षीय हिमानी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि उसकी छह वर्षीय बहन विधिका तेज बहाव में बह गई थी।

सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस लगातार नाले और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश कर रही थी। मंगलवार को करीब 30 घंटे की तलाश के बाद रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *