वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

14 दिनों से महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था उपचार, सहयोगियों और शिष्यों ने जताया गहरा दुख

हरिद्वार। राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन हो गया। पिछले करीब 14 दिनों से महंत इंद्रेश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सहयोगियों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उनका अंतिम संस्कार सुबह-10. 30 बजे कनखल श्मशान घाट पर किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव, मार्गदर्शन और सहज व्यवहार के लिए याद किया जा रहा है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसकी भरपाई मुश्किल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *