रिपोर्टर योगेश शर्मा : आज ग्राम पंचायत अजीतपुर के सम्मानित ग्रामवासियों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष परम पूज्य स्वामी यतीश्वरानंद जी महाराज से भेंट कर एक महत्वपूर्ण विषय पर प्रार्थना पत्र सौंपा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ के तहत ग्राम पंचायत अजीतपुर में कई निर्धन एवं पात्र परिवार ड्रोन सर्वे और तकनीकी कमियों के कारण अपने मकानों के मालिकाना हक (स्वामित्व कार्ड) से वंचित रह गए हैं।
पूज्य स्वामी जी सदैव हम क्षेत्रवासियों के सुख-दुख के साथी और संरक्षक रहे हैं। आज हमने उनसे विनम्र निवेदन किया है कि प्रशासनिक स्तर पर पुन: भौतिक सत्यापन व सर्वे कराकर छूटे हुए सभी गरीब परिवारों को उनके पैतृक मकानों का कानूनी अधिकार दिलाया जाए।
स्वामी जी ने हमारी समस्या को अत्यंत संवेदनशीलता से सुना और शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस जनहित कार्य के लिए हम समस्त ग्रामवासी स्वामी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
भेंट के दौरान उपस्थित ग्रामवासी: प्रखर कश्यप ग्राम प्रधान अजीतपुर, मनीष कश्यप, प्रमिला, विपिन कश्यप, मानसिंह, मुकेश, सूरज, पापिन, शोभित, जोनी कश्यप, चंद्रशेखर कुमार, जैकी कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, कविता, गंगा सागर, सोनिया, ऊषा, विकास, शंकर सेवा, पुनीत, शक्ति, अरविंद कश्यप, राजेंद्र कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, शिवकुमार कश्यप, लीलू कश्यप, आकाश, टेकचंद, शुभम भटनागर, सनी,रवि, बिजेंदर, मनीष, बिजेंदर, राहुल, शुभम आदि उपस्थित रहे।




