(देहरादून) आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लिया जा सकता है फैसला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। शाम करीब चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में पर्यटन, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण समेत कई विभागों के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।

बैठक में होने वाले निर्णयों पर प्रदेश के विभिन्न वर्गों की नजर रहेगी। हालांकि, किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलेगी, यह बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *