नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई

लालकुआं (नैनीताल)। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की लालकुआं इकाई का सोमवार को पुनर्गठन किया गया। जिला अध्यक्ष सर्वेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुनर्गठित कार्यकारिणी में नवीन तिवारी को संरक्षक, शैलेन्द्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, सचिन  गुप्ता को महामंत्री, मुकुल आर्या को सचिव भुवन रूवाली को संगठन मंत्री, अनिल कनौजिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अफसार हुसैन को मीडिया प्रभारी, गोपाल मौर्य को उपाध्यक्ष, दीपक बमेटा को कोषाध्यक्ष तथा सर्वेश गंगवार को कार्यालय मंत्री बनाया गया।

बैठक में संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। साथ ही पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान यूनियन के प्रदेश एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी औपचारिक बैठकों में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *