राज्य मंत्री सुनील सैनी ने बताया 12 साल बेमिसाल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल का सफल कार्यकाल होने पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है ,अगर हम बात करें महिला सशक्तिकरण की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत माता बहनों को सशक्त बनाया गया, स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया, उज्ज्वला योजना के तहत हर माता बहन के घर में गैस कनेक्शन और सिलेंडर दिया , ग्राम एवं शहरों मे शौचालय घर-घर में बने, पीएम आवास योजना से सबको आवास दिए, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की देव तुल्य जनता के दिलों में राज करते हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मजबूत नेतृत्व में मुझे भी उत्तराखंड सरकार में सेवक के रूप में कार्य करने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य है, विश्व के सबसे सशक्त और समृद्ध प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री जी को जाना जाता है, पूरा भारत डिजिटल हुआ और जो अकल्पनीय माना जाता था कि कश्मीर से धारा 370 नहीं हट सकती वह भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी कुशल नेतृत्व में हुआ आज कश्मीर निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, अगर हम बात करें राम मंदिर की तो दिव्य और भव्य राम मंदिर बना l पूरे देश में रोड का जाल है कश्मीर से कन्याकुमारी तक बड़े-बड़े रोड सुलभ यात्रा हो रही है।
शिक्षा नीति में अमूल चूल परिवर्तन NEP 2020 देश के भविष्य और देश के युवाओं के भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही है, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में विशेष योगदान करते हुए पौराणिक मंदिरों के दोबारा निर्माण कराए, जनता से किया हर वादा पूरा किया। हर क्षेत्र में भूतपूर्व कार्य हुए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा और मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं की अनेकों दशक तक मुझे और हमारे देश को आदरणीय मोदी जी का आशीर्वाद निरंतर ऐसे ही मिलता रहे।

