हरिद्वार। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट, आदित्य प्रताप, भौमिक रावत, वंश गुप्ता, माधव चौहान और धैर्य मिश्रा ने कांस्य पदक और द्वितिय रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की।
छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने बच्चों एंव अभिभावकों व कोच को बधाई दी और कहा कि खेल हमारे शारीरिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास के लिए निर्णायक होता है। एकाग्रता कठिन मेहनत से ही अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

