देर रात कनखल स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी में विशालकाय अजगर निकलने से मच गया हडकंप

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार। कनखल स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी की गली नंबर-2 में देर रात विशालकाय अजगर निकलने से हडकंप मच गया। रात के समय एक क्षेत्रवासी की नजर अचानक सडक किनारे पड़े अजगर पर पड़ी। अजगर गोपाल खुराना के घर के बाहर लगे बिजली के बॉक्स के नीचे छीपा हुआ था।

विशालकाय अजगर को देखते ही वह घबरा गये और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। अजगर निकलने की खबर मिलते ही मौके पर मोहल्लेवासियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

वन कर्मियों द्वारा अजगर को कब्जे में लिए जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि रेस्क्यू किया गया अजगर करीब दस फीट लंबा था। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। इन दिनों बरसात का मौसम है। ऐसे में सांप आदि निकलना आम बात है। विगत दिनों कनखल क्षेत्र में दो स्थानों पर अजगर निकलने की घटना भीर हुई। वन विभाग का कहना है कि सांप आदि के निकलने पर वह घबराएं नहीं। वन विभाग को इसकी सूचना दें और सतकर्ता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *