जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें

हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज नगर पंचायत सुल्तानपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने की।

शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

इस दौरान उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन लिए गए।

इस शिविर में कुल 250 नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें से मौके पर प्राप्त 20 शिकायतों में से 14 का तुरंत निस्तारण किया गया तथा 220 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन, अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *