देहरादून में नहीं बरसी एक बूंद बारिश, नवंबर का औसत भी पीछे

अगले एक हफ्ते तक बरसात के कोई आसार होते हुए नहीं दिख रहे हैं जिससे राज्य में सूखी ठंड बढ़ रही है। वहीं दिन और रात के तापमान में भी अंतर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में इस समय पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा। बारिश नहीं होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी छाने लगा है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट आने से दिन के समय में भी ठंड का एहसास हो रहा है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 26 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देहरादून में नवंबर महीने में 9.5 एमएम बारिश होती है लेकिन अभी तक बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। बारिश होने के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल पाएगी।

सूखी ठंड पड़ने के कारण लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है और अस्पतालों में खांसी, जुखाम, बुखार, गला दर्द और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को ठंड से बचने और भोजन पर भी ध्यान देने की हिदायत दे रहे है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में भी अंतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *