केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री के दौरे के दौरान कोई चूक ना हो इसके लिए अधिकारी कसरत में जुट गए हैं। गृहमंत्री 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में रहेंगे। जिसके लिए आज हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई। अधिकारियों ने वीवीआइपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मुस्तैदी और सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी की विभिन्न जिलों से आए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को ऋषिकेश के गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद 22 जनवरी को हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में हॉस्पिटल का उद्घाटन करने कर हरिद्वार में शांतिकुंज द्वारा आयोजित किए जा रहे शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगे।

Related Posts
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के ग्राम आर्यनगर कांगड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पगड़ी पहनाकर अपना सर्वमान्य बनाकर बैठाया
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया मां गंगा में स्नान
हरिद्वार में आज मौनी अमावस्या पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान…
