हरिद्वार। बहादराबाद प्रेस क्लब (रजि.) में आज हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अर्जुन नागयान ने की, जबकि संचालन प्रेस क्लब के सचिव हितेश चौहान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी. बी. चंदेल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। पत्रकारों को एकजुट होकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करनी चाहिए तथा समाज में छिपे हुए सत्य को सामने लाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और पत्रकारों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर संजय लंबा, प्रमेन्द्र नारायण, हन्नी कथूरिया, सुखदेव निर्भय, विवेक शर्मा, पुरुषोत्तम खरोला सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

