हरिद्वार, 23 अप्रैल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में जाने वालों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने इस दुःखद घटना का संज्ञान लिया है।
सरकार पूरी तरह से सजग है और इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियांे को चाहे वह कहीं भी छुपे हों बख्शा नहीं जाएगा। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आतंकी हमले में अपनों को खोने का दुख हर भारतवासी को है। इस दुखद घटना को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आज देश का प्रत्येक नागरिक सरकार के हर निर्णय में साथ खड़ा है और हम सभी को यह विश्वास है कि इस घोर कृत्य को करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। आतंक न केवल संस्कृति बल्कि मानवता के मूलभूत सिद्धांतों पर भी प्रहार करता है।
इस अवसर पर दायित्वधारी डा.जयपाल सिंह चौहान, आशु चौधरी, लव शर्मा, ऋषिपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, नकली राम सैनी, विपिन शर्मा, संजीव चौधरी, विशाल मुखिया, अरविंद कुमार, नागेंद्र राणा, कमल प्रधान, विनोद सैनी, मनोज परालिया, सुबे सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल राणा, देवेश वर्मा, पवन चौहान, चित्रा शर्मा, महेंद्र नेगी, सुनील पाल, मनोज चौहान, सुरेंद्र शर्मा, अमित कौशिक, राजकुमार मलिक, यशपाल कंबोज, पवन शर्मा, सार्थक राज, अमन प्रजापति, अशोक चौहान, एसएस जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।