विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु चमोली पुलिस, एटीएस एवं 7 असम एटीएस द्वारा चलाया गया संयुक्त सुरक्षा अभियान

चमोली। विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु चमोली पुलिस, एटीएस एवं 7 असम एटीएस द्वारा संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित रिस्पॉन्स एवं किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर पूरे धाम क्षेत्र में गहन निरीक्षण एवं चैकिंग अभियान संचालित किया गया।

संयुक्त टीमों ने बद्रीनाथ मंदिर परिसर के इनर एवं आउटर कार्डन क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग स्थल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा वाहनों की सघन चैकिंग की गई। धाम के मुख्य प्रवेश बिंदु देवदर्शिनी बैरियर पर प्रत्येक वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी गई।

वहीं सीमांत क्षेत्र माणा गांव के अंतिम छोर तक सुरक्षा बलों द्वारा गश्त एवं निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखी गई। संयुक्त टीमों द्वारा यात्रियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई तथा स्थानीय लोगों व व्यापारियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

चमोली पुलिस पवित्र बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा, शांति एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु सभी सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *