जानिए, उत्तराखंड में मौसम का हाल

आज 6 जनपदों मे भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी क्या है मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटे मे जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर यथा– खटीमा हल्द्वानी रामनगर , टनकपुर, दुगड्डा, घनसाली, देवीधुरारेंज देवप्रयाग, मुनस्यारी, लक्सर, रूड़की, डोईवाला, कोटद्वार तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान / ज़ोरदार बारिश होने की संभावना है। 

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में आज कहीं- कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के आसार बने हुए हैं।

प्रदेश में भले ही मानसून सक्रिय हो गया हो लेकिन गर्मी अभी भी बरकरार है। देहरादून में सोमवार को सुबह से धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई तो कहीं मौसम बिल्कुल सूखा रहा। दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है तो कहीं लोगों को उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। वहीं इस गर्मी के बीच बिजली की कटौती और परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *