जानिए, उत्तराखंड में मौसम का हाल

राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम के गर्म और ठंडे के बीच उतार-चढ़ाव के चलते आज कई हिस्सों में मौसम के और ठंडा होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा, झोंकों में 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश तथा 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *