देर रात जगजीतपुर क्षेत्र में अचानक गोलियां चलने की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की सूचना

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर क्षेत्र में देर रात गोलीकांड से दहशत फैल गई। गोलीबाजी में एक व्यक्ति घायल बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि देर रात जगजीतपुर क्षेत्र में अचानक गोलियां चलने की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गोलीकांड के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और गोली चलाने वाले आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से अभी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना के बाद जगजीतपुर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है। लोगों ने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *