चुनाव परिणामों के दिन औंधे मुंह गिरने के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 600 अंकों तक की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी एक बार फिर 22000 का स्तर पार करने में सफल रहा। हालांकि बुधवार की सुबह भी ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी। सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर सेंसेक्स में 188.90 अंकों की बढ़त के साथ 72,267.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। वहीं निफ्टी 46.05 अंक चढ़कर 21,930.55 के स्तर पर पहुंच गया।

Related Posts
पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी,हरिद्वार के 96088 किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध एवं वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया
