सिनेमा जगत के लिए दुःखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड फिल्म जगत की प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री गीता उनियाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थी जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस लिया और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के साथ- साथ गीता उनियाल के प्रशंसक सदमे में हैं। पूरे राज्य में दुःख के बादल छाए हुए हैं। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह दुखद समाचार साझा किया ।
गीता उनियाल ने उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे लोकगीत एल्बम और चलचित्रों में काम किया। गीता उनियाल का उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में सराहनीय योगदान रहा है। ऐसे में उनकी मृत्यु उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए भारी नुक्सान है। गीता उनियाल हमेशा अपने संस्कृति के प्रति समर्पित रहीं हैं। यह भी एक वजह रही है कि वह बहुत लोकप्रिय थीं।