उत्तराखंड राज्य के मैदानी क्षेत्र में तापमान तेजी से बढ़ रहा है

मई महीने का आखिरी पखवाड़ा चल रहा है सूरज की ताप अब धीरे-धीरे और तेज होता जा रहा है सबसे बड़ी चिंता उत्तराखंड राज्य के मैदानी क्षेत्र की है जहां पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है लोग 10:00 के बाद भीषण गर्मी और लू के चलते घरों में सिमटने लगे हैं वहीं प्रशासन ने भी स्कूलों में 11:30 बजे तक बच्चों की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं इन सबके बीच लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जहां आम नागरिक परेशान है वहीं पशु पक्षी भी इस गर्मी की मार से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर 24 मई से 27 मेंई तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चनने की संभावना है। तथा 26 मई को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 मई को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *