गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद


गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए धाम के कपाट दोपहर 12.14 बजे बंद किए जाएंगे।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे।
शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू की गई।

उधर, यमुनोत्री धाम में भी कपाट बंदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव के लिए रवाना होगी। जहां स्थित मां यमुना मंदिर में शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *