09 फरवरी 2026 को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों ने मारी बाजी।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत दिनांक 09 फरवरी 2026 को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में नैनीताल ने प्रथम, पौड़ी गढ़वाल ने द्वितीय तथा हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में टिहरी गढ़वाल ने प्रथम, हरिद्वार राज्यसभा ने द्वितीय और देहरादून ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, उपक्रीड़ाधिकारी श्री प्रदीप कुमार एवं प्रभारी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी श्री मुकेश कुमार भट्ट द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता का संचालन नोडल मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी, हरिद्वार श्री मुकेश कुमार भट्ट के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *