उत्तराखंड में मौसम अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है।

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। राज्य के मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के कारण तेज धूप खिल रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार शुष्क मौसम के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर दिन और रात दोनों समय महसूस किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल शुष्क और गर्म मौसम बना रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *