किडनी में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं तो पथरी की समस्या हो सकती हैं,जानिए पथरी से बचने के उपाय 

किडनी हमारे खून से नमक और शरीर में बैक्टीरिया को फिल्टर करता है। लेकिन जब किडनी में नमक का संचय हो जाता है तो फिर उपचार की जरूरत होती है। किडनी में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं और पथरी इत्यादि समस्यायें हो सकती हैं इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई भी जरूरी है।

उपाय:-
1:- लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च में विटामिन ए, सी, बी6, फोलिक एसिड और रेशे पाये जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम की मात्रा भी कम होती है। जो किडनी को साफ रखने में मदद करते हैं।

2:- दही
दही पाचन क्रिया को तो अच्छा करता ही है साथ ही इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होता है जो किडनियों की सफाई भी करता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाते हैं।

3:- अजवाइन
भारतीय रसोई की एक खास चीज है अजवायन। खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों में इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन पाचक और पित्तवर्धक होती है। यह पेट से जुड़ी सभी बीमारियों में लाभकारी है। इसके रोज सेवन से किडनी स्वस्थ्य रहती हैं।

4:- अदरक
अदरक में आयरन,कैल्शियम, आयोडीन, क्लोघ्रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं।

5 नींबू:-
विटामिन सी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है। रोज एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर पीने से किडनी संबंधी बीमारियों में लाभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *