उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। हरिद्वाार सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के वीरेंद्र रावत से 26 हजार से अधिक वोट की बढ़त बना ली है। अजय टम्टा जीत की हैट्रिक की ओर आगे बढ़ते दिखायी दे रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के शुरूआती रूझानों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर देखी जा रही है।
हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत से आगे चल रहे हैं। टिहरी सीट पर निर्दलीयी बॉबी पंवार भाजपा को कड़ी टक्कर देते दिखायी दे रहे हैं।
गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के गणेश गोदियाल उनसे काफी पीछे चल रहे हैं। गढ़वाल लोकसभा सीट में तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को मिले एक लाख तीन हजार 322 मत। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 67 हजार 335 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बलूनी 35 हजार 987 मतों से आगे चल रहे हैं।