हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में निर्मित घाट का 200 मीटर तक विस्तार किया जा रहा है।
घाट का विस्तार होने से छठ पूजा के साथ कुंभ मेले तथा वर्ष भर आयोजित होने वाले विभिन्न गंगा स्नान पर्वों के दौरान भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धार्मिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री चौधरी किरणपाल वाल्मीकि, प्रधान नीरज चौहान, डा.संजय पालीवाल, राजबीर चौहान, मनोज धनगर, संजय सैनी, अतुल राय, प्रशांत राय, प्रदीप शर्मा, संतोष यादव, संजय, दाताराम चौहान, गोलू पंडित, सचिन चौधरी, राजेंद्र चौहान, अजमोद मोदी, संदीप सागर, तनवीर कुरैशी, शाहनवाज, अक्षय चौहान, तनुज चौहान, दिलशाद, अली नवाज, असलम, नसीम, कुलदीप कुमार, विकास, अंगद चौबे, कुसुम शर्मा, संदीप, अनूप कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


