दीपांशु शर्मा बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक , भाजपा ने दी अहम ज़िमेदारी

हरिद्वार, 12 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पूर्व जिला महामंत्री युवा भाजपा नेता दीपांशु शर्मा को भाजपा सहकारिता विभाग का संयोजक नियुक्त किया है।

दायित्व मिलने पर दीपांशु शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित समस्त प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

दीपांशु शर्मा ने कहा कि प्रदेश जिला नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए जो दायित्व सौंपा है, उसका पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया जाएगा।

दीपांशु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। चारधाम यात्रा कुशलतापूर्वक संचालित हो रही है। 2027 की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर चल रही हैं। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार दिव्य और भव्य रूप से पुनः सरकार बने गी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *