जानिए, उत्तराखंड राज्य में मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को कई जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है रविवार को हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। रविवार सुबह देहरादून और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ और तेज धूप भी निकली।

हालांकि दोपहर के बाद मौसम ने फिर करवट ली और काले घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आकाशीय बिजली की चमक के साथ तेज बौछारें पड़ीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शाम होते-होते ठंडक महसूस होने लगी। देर रात तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा तक) चलने की संभावना के अलावा राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव दौर होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

साथ ही 17 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं 18 मार्च को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।

राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।तथा 19 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।व मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजनी चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है तथा मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है मौसम विभाग ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *