उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया

भारी बर्फबारी के बीच उड़ान के दौरान हादसे की सूचना, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग थे सवार

चमोली। उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया। बद्रीनाथ से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। भारी बर्फबारी के बीच उड़ान भरने के दौरान हादसा होने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि, हादसे के सटीक कारणों, हेलीकॉप्टर की स्थिति और उसमें सवार सभी छह लोगों की कुशलता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यात्रियों की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *