दीनारपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई दर्दनाक घटना में गांव डांडी निवासी रजत शर्मा पर कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनके सिर पर गहरी चोटें आईं, जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।

आज कांग्रेस विधायक रवि बहादुर जोली ग्रांट अस्पताल पहुंचे और घायल रजत शर्मा का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विधायक रवि बहादुर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की हिंसक घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा हर संभव मदद करने के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े हैं

