मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

शहीदों का बलिदान राष्ट्र की चेतना में सदैव अमर रहेगा- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का साहस, समर्पण और देशभक्ति राष्ट्र की चेतना में सदैव अमर रहेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का अदम्य साहस और अटूट संकल्प प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है। सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है और राष्ट्र हमेशा अपने अमर बलिदानियों का ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *