राजधानी में आसमान से आग गिर रही है। रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। ह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच चुका है। मौसम विभाग ने आज सोमवार से बुधवार तक के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 31 मई को बारिश होने की आशंका जताई है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
राजधानी दिल्ली में आगे और सताएगी गर्मी, रेड अलर्ट, बढ़ेगा पारा
