कपिल शर्मा जौनसारी ने बताया कि शहर में सड़कों की बदहाल स्थिति आम जनता के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बनती जा रही है।

हरिद्वार। समाजसेवी कपिल शर्मा जौनसारी ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों को धरातल पर लागू करने की मांग की है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से हाईवे एवं प्रमुख सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरवाने, पंतद्वीप अंडरपास की मरम्मत एवं सफाई तथा सूखी नदी से सर्वानंद घाट तक बंद मार्ग को शीघ्र खोलने और शमशान घाट जाने वाले लोगों के लिए सुगम वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की करते हुए कपिल शर्मा ने जौनसारी ने बताया कि शहर में सड़कों की बदहाल स्थिति आम जनता के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बनती जा रही है।

हाईवे सहित कई प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा सड़कों की स्थिति सुधारने और गड्ढों को भरने के निर्देश दिए जाने के बावजूद यदि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस है, तो यह आदेशों की गंभीर अवहेलना है। उन्होंने बताया कि पंतद्वीप अंडरपास की स्थिति बेहद खराब है। अंडरपास में जलभराव, गड्ढों एवं अव्यवस्थाओं के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सूखी नदी से सर्वानंद घाट की ओर जाने वाली सड़क बंद होने के कारण स्थानीय जनता के साथ शमशान घाट जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य के लिए जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। पं.कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि जब जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी स्तर से निर्देश दिए जाते हैं, तो संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि उनका तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए। लेकिन धरातल पर हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के सड़क सुधार संबंधी निर्देशों का धरातल पर पालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *