मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

शौचालयों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने और अनियमितताएं पाए जाने पर दिए कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने बिरला घाट, विष्णु घाट पुल, रोड़ीबेलवाला, सीसीआर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शौचालयों में व्यसायिक गतिविधियां संचालित होने, सफाई, रखरखाव एवं संचालन में अनियमितताएं सामने पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मेयर ने अधिकारियों को तत्काल चालान करने और निरस्तीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मेयर किरण जैसल ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक शौचालय आमजन, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। इनका संचालन निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

मेयर ने अधिकारियों को शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने, कमियां सामने आने पर उन्हें तत्काल दूर करने और लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए। मेयर ने कहा कि निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। इस दौरान पार्षद सचिन कुमार, दीपक शर्मा, सफ़ाई निरीक्षक रोडीबेलवाला, पर्यावरण प्रयवेक्षक अशोक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *