निर्जला एकादशी स्नान पर्व के अवसर पर गंगा के सभी घाट श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

हरिद्वार। निर्जला एकादशी स्नान पर्व के लिए धर्मनगरी में भारी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। गंगा के सभी घाट श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं। घाटों पर हर हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारे गूंज रहे हैं। निर्जला एकादशी पर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं। मां गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेला क्षेत्र में B.D.S. टीम एवं डॉग स्क्वॉड मेला क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। रेलवे स्टेशन/ बस अड्डे एवं मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधिकारी स्वयं गश्त कर मेला क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। मेले के दौरान फैलने वाली अफवाह अक्सर बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है। इन्हें रोकने के लिए सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मी, LIU एवं चेतक/ मोबाईल वाहन क्षेत्र में सतर्क दृष्टी रखें हुए हैं। जल पुलिस गंगा घाटों पर सतर्क नजर बनाए हुए है ताकि डूबते का बचाया जा सके।

स्नान पर्व के लिए तैनात पुलिस बल

अपर पुलिस अधीक्षक-04, पुलिस उपाधीक्षक-12, निरीक्षक/थानाध्यक्ष – 19, उ0नि0/ अपर उ0निरी0 – 55, म0उ0नि0/ म0अ0उ0नि0- 06, हे0का0/का0- 209, महिला कांस्टेबल- 36, टीआई – 03, उ0नि0/अपर उ0निरी0 यातायात- 12, हे0का0/ कांस्टेबल टीपी- 27, BDS / ड़ॉग स्कवॉड़ – 02 टीम, फायर टेन्डर मय यूनिट -04, अभिसूचना ईकाई- 10 कर्मी, घुड़सवार दल- 03 टीम, फ्लड कंपनी- 14 कर्मी, जल पुलिस- 14 कर्मी, सीएपीएफ- 03 कंपनी, होमगार्ड्स- 200, पीआरडी- 200, एसडीआरएफ- 01 टीम, एटीएस- 02 सब कंपनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *