संस्कृति बचाने में राणा सांगा ने अपनी पूरी पीढ़ी कुर्बान की, वो नहीं होते तो आज हमारे नाम कुछ और होते

केंद्रीय मंत्री ने राणा सांगा को लेकर चल रहे बयानों को लेकर कहा कि हम से राष्ट्र नायकों का सम्मान करने में कहीं चूक रही है। जिन्होंने अपनी पूरी पीढ़ी कुर्बान की संस्कृति बचाने में, एक हजार साल तक जिस परिवार ने अपना शीश दान किया यदि वो परिवार नहीं होता तो आज हम सबके नाम कुछ और होते। यह बात केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में कही। वह यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए राणा सांगा को लेकर जारी विवाद के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। अमेरिका द्वारा लगाए गए ट्रेड टैक्स को लेकर कहा कि कुछ लोग आधी अधूरी जानकारी के कारण भ्रम फैलाने का काम करते हैं। भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारत अमेरिका से कोई आटो मोबाइल इम्पोर्ट नहीं करता, भारत का अपना बड़ा आटो सेक्टर है, हम वहां से सर्विस और टैक्नालोजी इम्पोर्ट करते हैं, उस पर ट्रेड टैक्स का असर नहीं पड़ता। भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है।

छोटे मोटे अवरोधों से अब फर्क नहीं पड़ता। हमने प्रतिबंध के बावजूद अटल जी के समय में परमाणु परीक्षण किया था। अब भारत पूरे विश्व में अपना परचम फहरा रहा है। सनातन संस्कृति को लेकर कहा कि भारत की सनातन संस्कृति को पूरा विश्व देख रहा है। आने वाले समय में भारत विकसित बनकर सामने आएगा। भारत आशा के साथ आगे बढ़ रहा है, यह पूरा विश्व देख रहा है। भारत के ज्ञान और विज्ञान को विश्व स्वीकार रहा है। यह भारत और भारत से बाहर रहने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी और आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *