अंतरिक्ष में करीब 9 महीने से फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का क्रिउ-10 अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पहुंचा तो यह पल हमेशा के लिए कैमरे में कैद हो गया। सुनीता विलियम्स और विल्मोर ने गले लगाकर क्रिउ-10 टीम के सदस्यों का स्वागत किया। इस पल का पूरा वीडियो सामने आया है। बता दें कि लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘SpaceX’ का यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया।
इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।