विधिवत मंत्रोच्चार के बीच की अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना, पुलिस लाइन सहित सभी थानों में भी मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
पुलिस लाइन रोशनाबाद। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव द्वारा जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में आयोजित पूजा कार्यक्रम में संपूर्ण विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा एवं समस्त उपकरणों और अस्लाह की पूजा अर्चना कर जनपद में सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।

आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव द्वारा जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में आयोजित पूजा कार्यक्रम में संपूर्ण विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा एवं समस्त उपकरणों और अस्लाह की पूजा अर्चना कर जनपद में सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।

उक्त अवसर पर सीओ सदर/ लाइन एस.पी. बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ यातायात विपेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

