प्री मानसून भी लगातार उत्तराखंड में दस्तक दे रहा है

गर्मी से मिल सकती है राहत

जून महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है ऐसे में मानसून भी उत्तराखंड की ओर धीरे-धीरे बढ़ता हुआ मौसम विभाग के अनुसार संभावना जताई जा रही है इन सब के बीच प्री मानसून भी लगातार उत्तराखंड में दस्तक दिए हुए हैं तथा इससे गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है लेकिन जब तक मानसून अपने आप पूरी तरह से उत्तराखंड में नहीं छा जाए तब तक गर्मी से निजात मिलने मुश्किल दिखाई दे रही है मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए मौसम अपडेट जारी की है मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को पर्वतीय जिलों में आज गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अगले कुछ दिनों में आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून प्रदेश में अगले कुछ दिनों में प्रवेश कर सकता है। अगले 5 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं और परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई है। जिसके चलते आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर अरब सागर, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से होते हुए आगे बढ़ सकता है। इसके बाद दो से तीन दिनों में मानसून उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। मानसून के आने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *