चारधाम यात्रा प्रबंधन को लेकर प्रशासनिक टीम ने ऋषिकुल मैदान में किया निरीक्षण

चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कार्यों एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश

 चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान में तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में किए जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने देर शाम को व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
    अपर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा के लिए तैयार किए जा रहे यात्री पंजीकरण केंद्र में जो तैयारियां एवं व्यवस्था की जानी है,उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार कि कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
 जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हेतु 20 काउंटर बनाए गए है तथा जिसमें शिफ्ट वार कार्मिकों की तैनाती की गई है तथा यात्रियों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था भी की जा रही है।

FacebookWhatsAppGmailCopy LinkShare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *